दक्षिण एक्सप्रेस में 15 दिन की बच्ची लावारिस मिली (फोटो सहित)

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने बताया कि दक्षिण एक्सप्रेस के जनरल कोच में सोमवार को लगभग 15 दिन की एक बच्ची लावारिस हालत में मिली। थाना जीआरपी के शेरपाल सिंह ने बच्ची को जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया।

डॉ. सुनील बरया ने बताया कि सूचना मिलते ही जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य उत्तम सिंह चौहान और उन्होंने खुद जिला चिकित्सालय जाकर बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बच्ची स्वस्थ्य है।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने डॉक्टर को निर्देश दिया कि बच्ची के माता-पिता का पता लगाने या अग्रिम कार्यवाही तक उसे एसएनसीयू वार्ड के चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाए।

जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा यह अपील की गई कि यह बच्ची जिसकी है, वह दो दिन के अंदर सभी सबूतों सहित जिला प्रोबेशन कार्यालय या बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत हो।

कार्यवाही के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई, ललितपुर के संरक्षण अधिकारी (सांस्थानिक देखभाल) पंकज कुमार, संरक्षण अधिकारी (गैर सांस्थानिक देखभाल) जयराम, सामाजिक कार्यकर्ता रूपेश कुमार शर्मा, आंकड़ा विश्लेषक रमाकांत नगाइच, प्रविज्ञ जैन उपस्थित रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493