डॉ. सिंह ने यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 9 अगस्त, 1942 का दिन एक यादगार तारीख के रूप में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। यह दिन हमें स्वतंत्रता आंदोलन में लाखों देशवासियों के कठिन संघर्षों और बलिदानों की याद दिलाता है।
उन्होंने कहा कि आज अगर हम सब आजादी और लोकतंत्र की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, तो इसका सबसे बड़ा श्रेय हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों को दिया जाना चाहिए। मेहनत और ईमानदारी से कर्तव्य पालन करते हुए देश को तरक्की की ऊंचाइयों तक पहुंचा कर ही हम अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को साकार कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से राष्ट्र के विकास और निर्माण के लिए अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करते रहने का आह्वान किया है।
dharmpath.com dharmpath