पटना, 12 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26़.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी हिस्से में सामान्य से अधिक और दक्षिणी हिस्सों में सामान्य बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों के आसामन पर हल्के बादल छाए रहेंगे।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को गया का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री और पूर्णिया का 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री, गया का 29 डिग्री, भागलपुर का 29.6 डिग्री और पूर्णिया का 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 8.20 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 39.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath