दिल्ली में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। पुलिस ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में ऑनलाइन सट्टेबाजी चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के आनंद विहार में किराए के कमरे से सट्टेबाजी का धंधा चला रहे गिरोह को गिरफ्तार किया गया।

वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए विनोद शर्मा, विकास चौधरी और मुकेश अग्गरवाल दिल्ली के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और तीन टेलीविजन बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि तीनों ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) के एक क्रिकेट मैच पर चार करोड़ रुपये का सट्टा लगाया था।

पुलिस के अनुसार, सट्टेबाज मैच का विवरण हासिल करने के लिए सट्टेबाजी की वेबसाइटों का इस्तेमाल करते थे, क्योंकि सीधे प्रसारण में चार से पांच सेकेंड का अंतर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493