नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मंगलवार को तीन तलाक पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए इसे ‘प्रगतिशील व रचनात्मक’ फैसला बताया।
मनीष तिवारी ने एक ट्वीट में कहा, “तीन तलाक पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत है। यह एक रचनात्मक, प्रगतिशील फैसला है, जिसका सभी अधिकार चिंतकों द्वारा स्वागत किया जाना चाहिए।”
पूर्व केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी शीर्ष अदालत द्वारा तीन तलाक को ‘असंवैधानिक’, ‘मनमाना’ करार दिए जाने और यह कहे जाने के बाद आया है कि यह ‘इस्लाम का हिस्सा नहीं है।’
dharmpath.com dharmpath