राइकोनेन ने फरारी के साथ बढ़ाया करार

मारानेलो (इटली), 22 अगस्त (आईएएनएस)। फॉम्र्यूला-1 रेसर किमि राइकोनेन ने मंगलवार को स्कूयडेरिया फरारी के साथ अपने करार को 2018 तक बढ़ा लिया है।

फरारी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, “फरारी एन.वी. इस बात की घोषणा करती है कि स्कूडेरिया फरारी ने किमि राइकोनने के साथ अपने करार को बढ़ा लिया। इस करार के बाद राइकोनेन 2018 फॉम्र्यूला वन विश्व चैम्पियशिप में मारानेलो टीम के साथ रेस करते दिखेंगे।”

37 साल के राइकोनने ने अभी तक अपने करियर में 88 बार पोडियम पर कदम रखा है। वह 2001 से रेस कर रहे हैं और उनके नाम 1476 करियर अंक हैं। उन्होंने 2007 में फॉम्र्यूला वन सीजन जीता था और 2017 चैम्पियनशिप में 116 अंकों के साथ अभी पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

लोटस से 2014 में फरारी में आए राइकोनेन अगले साल लगातार पांचवीं साल फरारी के लिए खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493