चान-2018 की तैयारी के लिए दोस्ताना मैच खेलेगा केन्या

नैरोबी, 23 अगस्त (आईएएनएस)। केन्या की राष्ट्रीय फुटबाल टीम अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप (चान)-2018 की तैयारी के लिए टोगो और मौरीटानिया के खिलाफ दो दोस्ताना मैच खेलेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चान टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल नैरोबी में होगा।

यह टूर्नामेंट 11 जनवरी से दो फरवरी के बीच खेला जाएगा, जिसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान केन्या और गयाना ने इस टूर्नामेंट के लिए पहले से ही प्रवेश हासिल कर लिया है।

इस टूर्नामेंट में दो बार की चैम्पियन और मौजूदा विजेता कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य हिस्सा नहीं ले रहा है, क्योंकि उसे अंतिम क्वालीफाइंग चरण से बाहर होना पड़ा था।

अगले साल होने वाले फाइनल्स के लिए पश्चिमी अफ्रीकी देशों आइवरी कोस्ट और नाइजीरिया ने भी प्रवेश हासिल कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493