भोपाल के पत्रकारिता विवि में गोशाला बनेगी, सब्जियां उगेंगी

भोपाल, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में निर्माणाधीन माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए परिसर में गोशाला व सब्जी की खेती भी होगी। वहीं मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने विश्वविद्यालय में गोशाला बनाने पर सवाल उठाए हैं।

विश्वविद्यालय के सूत्रों ने बताया है कि नया परिसर शहर से दूर लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में विशनखेड़ी में बन रहा है, वहां 500 विद्यार्थियों का छात्रावास और कर्मचारियों के निवास होंगे। लिहाजा, उनकी जरूरत को ध्यान में रखकर गोशाला व सब्जी उगाने की योजना है। इससे वहां निवास करने वालों को दूध और सब्जी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

विश्वविद्यालय के कुलाधिसचिव (रेक्टर) लाजपत आहूजा ने आईएएनएस को बताया कि नए परिसर में लगभग पांच एकड़ जमीन शेष है, उसमें से दो एकड़ में गोशाला बनाई जाएगी और शेष में सब्जी उगाने का काम किया जाएगा। इसका विश्वविद्यालय के छात्रों, स्टॉफ और अध्ययन से कोई लेना देना नहीं है। दोनों काम आउटसोर्स के जरिए कराए जाने की योजना है। ऐसा वहां निवासरत छात्रों व स्टॉफ को अति आवश्यक वस्तुओं दूध और सब्जी की आसानी से उपलब्धता के लिए किया जा रहा है।

वहीं माकपा के राज्य सचिव बादल सरोज ने एक बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली के जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में टैंक रखने की खबर आई और अब भोपाल के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में गोशाला खोलने का प्रस्ताव सामने आया है। ऐसा करके क्या संस्थान खोजी पत्रकारिता की क्षमता बढ़ाने के लिए गोबर और गोमूत्र पर शोध प्रबंध लिखवाएगी?

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493