डेरा प्रमुख सड़क मार्ग से पंचकुला अदालत के लिए रवाना

चंडीगढ़, 25 अगस्त (आईएएनएस)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह शुक्रवार को अपने मुख्यालय से हरियाणा की पंचकुला स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ कारों में सवार उनके समर्थकों का भारी काफिला भी है।

गुरमीत राम रहीम की पूर्व महिला शिष्या द्वारा लगाए गए कथित दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में गुरमीत राम रहीम को निजी तौर पर अदालत में पेश होने को कहा गया है।

सीबीआई की विशेष अदालत चंडीगढ़ से 15 किलोमीटर दूर है। इस मामले में सीबीआई की अदालत शुक्रवार दोपहर तक फैसला सुनाएगी।

इससे पहले ऐसा अंदेशा था कि डेरा प्रमुख सिरसा स्थित अपने मुख्यालय से हेलीकॉप्टर के जरिए अदालत पहुंचेंगे।

वह सड़क मार्ग से लगभग चार घंटे में पंचकुला पहुंच सकते हैं। हरियाणा पुलिस ने गुरमीत राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा दी है।

हरियाणा और पंजाब में बीते 72 घंटों में गुरमीत राम रहीम के मामले में फैसले को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। उनके हजारों की संख्या में समर्थक पंचकुला, सिरसा और अन्य स्थानों पर इकट्ठा हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493