आपदा पीड़ितों के लिए है सरकार का खजाना : नीतीश

पटना, 25 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सुगौली, मोतिहारी जिले के बेगिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में तथा धर्मकांटा सुगांव में बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाई जा रही दो सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री की पैकिंग के तरीके एवं उसमें डाली जाने वाली सामग्री का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने सामुदायिक किचेन में भोजन कर रहे लेागों से पूछताछ भी की। मुख्यमंत्री ने लोगों से भोजन की गुणवता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने चलाए जा रहे स्वास्थ्य सहायता शिविर व पशु शिविर का भी निरीक्षण किया।

बाढ़ पीड़ितों की ओर से स्थानीय सुगौली चीनी मिल द्वारा प्रदूषित पानी छोड़े जाने की शिकायत की गई। मुख्यमंत्री ने एचपीसीएल की सुगौली चीनी मिल के प्रदूषित पानी के संबंध में मिली शिकायत पर स्थल का निरीक्षण किया।

सुगौली में सामुदायिक किचेन के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने मोतिहारी स्थित लुंबिनी भवन में बाढ़ राहत के लिए चलाए जा रहे फूड पैकेटिंग केंद्र का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत के लिए पैकेजिंग क्षमता को भी बढ़ाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का खजाना आपदा पीड़ितों की मदद के लिए है, इसलिए हर हाल में प्रत्येक व्यक्ति तक राहत पहुंचाया जाए।

निरीक्षण के क्रम में सांसद डॉ. संजय जायसवाल, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा, मोतिहारी के विशेष जिलाधिकारी अनुपम कुमार, जिलाधिकारी रमण कुमार और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493