जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी हमला, जवान शहीद

श्रीनगर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में शनिवार को एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आतंकवादियों ने शनिवार तड़के पुलवामा पुलिस लाइन पर हमला कर दिया।

आतंकवादियों ने सुरक्षाचौकी पर ग्रेनेड फेंके और गोलीबारी की। इस हमले में हवलदार इम्तियाज अहमद शेख शहीद हो गए। इस दौरान भारी गोलीबारी जारी है।

पुलिस लाइन में घुस आए आतंकवादियों की संख्या के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493