कैंडी वनडे : बारिश के कारण खेल रुका

कैंडी, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच रविवार को यहां के पल्लेकेले स्टेडियम में जारी तीसरे वनडे मुकाबले का खेल बारिश के कारण रुक गया है।

खेल रोके जाने तक मेजबान टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवरों में सात विकेट पर 192 रन बनाए थे। मलिंदा श्रीवर्धना 21 और दुष्मंथ चमीरा एक रन पर नाबाद थे।

मेजबान टीम की ओर से लाहिरू थिरिमान्ने ने सर्वाधिक 80 रन बनाए जबकि दिनेश चांडीमल ने 36 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक चार विकेट लिए जबकि हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और केदार जाधव को एक-एक सफलता मिली।

भारत ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493