निर्भीक हिंदू की बात हो : तोगड़िया

उन्होंने कहा कि हमें आज पूर्ण समृद्ध भारत बनाना है। अपने परिवार की चिंता जरूर करें पर उसका एक हिस्सा यदि धर्म, समाज व राष्ट्र के लिए निकालते हैं तो कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा, किसी किसान को आत्महत्या करने की नौबत नहीं आएगी।

तोगड़िया विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मुख्य कोषाध्यक्ष समाजसेवी डॉ. रमेश मोदी के 75वां जन्मदिन समारोह में रविवार को राजधानी के इंडोर स्टेडियम में अमृत महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

तोगड़िया ने हिंदुत्व और हिन्दु की बात करते हुए कहा कि, हम गाय और मंदिर तक सीमित हो जाते हैं लेकिन अब हमें समृद्ध, मजबूत और निर्भीक हिन्दू की बात करनी चाहिए। ऋषि मुनियों का यह स्वस्थ देश आज बीमार हो गया है। 14 लाख करोड़ का बजट केवल स्वास्थ्य के लिए है, बावजूद इसके लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने 25 रुपये फीस के साथ एमबीबीएस की पढ़ाई की, लेकिन आज के दौर में जिसके पास 1 करोड़ रुपये नहीं है उसका बेटा एमबीबीएस नहीं कर सकता।

25 लाख लोगों को विहिप नि:शुल्क पढ़ा रहा है। उन्होंने डॉक्टरों से प्रतिदिन एक व्यक्ति का नि:शुल्क इलाज करने की अपील की, बाकी मरीजों को उनके पास विहिप के कार्यकर्ता भेजेंगे। विहिप के रायपुर कार्यालय में नागालैंड के बच्चे तक पढ़ रहे हैं। जो रमेश मोदी जैसे व्यक्ति के प्रयासों से संभव हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493