दुर्गा पूजा के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन

इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्र्पक अधिकारी संजय यादव ने आईपीएन को बताया कि आगामी त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने कोलकाता-छपरा-आसनसोल पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का संचलन 7 फेरों में करने का निर्णय लिया है।

03135 कोलकाता-छपरा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन कोलकाता से प्रत्येक सोमवार 18, 25 सितम्बर, 02, 09, 16, 23 एवं 30 अक्टूबर को और 03136 छपरा-आसनसोल स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन छपरा से प्रत्येक मंगलवार 19, 26 सितम्बर, 03, 10, 17, 24 एवं 31 अक्टूबर,2017 को चलाई जाएगी।

इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 6, शयनयान श्रेणी के 9, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 तथा एस.एल.आर./एस.एल.आर.डी. के 2 कोचों सहित कुल 22 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493