बीजिंग में 15 नए पार्क बनाए जाएंगे

बीजिंग, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बीजिंग में इस साल 15 नए पार्क बनेंगे। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी सोमवार को दी।

म्यूनिसिपल ब्यूरो ऑफ लैंडस्केप एंड फारेस्ट्री ने कहा कि इन पार्को के पूरा होने के बाद 77 फीसदी नागरिकों को अपने घरों से 500 मीटर के दायरे में पार्क या हरित जगह की सुविधा मिल सकेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शहर की योजना के मुताबिक, 85 फीसदी स्थानीय नागरिक इस फायदे का 2020 तक आनंद उठा सकेंगे।

बीजिंग में 403 पंजीकृत पार्क हैं, इसमें समर पैलेस व तिआंतन पार्क शामिल हैं।

ब्यूरो की एक अधिकारी लियू लिली ने कहा कि इसमें से 363 पार्क शहरी इलाकों में है, जो 13,800 हेक्टेयर में है।

लियू ने कहा कि बीजिंग के पार्क में हर साल करीब 30 करोड़ लोग आते हैं और 88 फीसदी शहरी पार्क लोगों के लिए मुफ्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493