हमारा लक्ष्य चैम्पियनों का दल तैयार करना है : बीएआई प्रमुख (साक्षात्कार)

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु और सेमीफाइनल तक का रास्ता तय कर कांस्य अपने नाम करने वाली सायना नेहवाल के शानदार प्रदर्शन से खुश भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अंतरिम अध्यक्ष हिमंतो बिस्वा सरमा ने कहा है कि उनका लक्ष्य चैम्पियन खिलाड़ियों का एक ऐसा दल तैयार करना है, जो 2018 में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में अधिक से अधिक पदक जीतकर लाएंगे।

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु और सेमीफाइनल तक का रास्ता तय कर कांस्य अपने नाम करने वाली सायना नेहवाल के शानदार प्रदर्शन से खुश भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अंतरिम अध्यक्ष हिमंतो बिस्वा सरमा ने कहा है कि उनका लक्ष्य चैम्पियन खिलाड़ियों का एक ऐसा दल तैयार करना है, जो 2018 में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में अधिक से अधिक पदक जीतकर लाएंगे।

हिमंतो चाहते हैं कि ये खिलाड़ी एशियाई खेलों के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत की जीत का परचम लहराएं।

असम सरकार में कैबिनेट मंत्री सरमा ने आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा, हमारे पास सक्षम कोचों, फिजियो और मानसिक प्रशिक्षकों की एक अच्छी टीम है। ये टीमें और हम नियमित रूप से काम कर रहे हैं, ताकि सभी स्तरों पर सक्षम खिलाड़ियों की एक श्रृंखला तैयार कर सकें।

बिस्वा ने कहा, मैं आश्वस्त हूं कि राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से पहले आप अधिक से अधिक खिलाड़ियों को पदक जीतते हुए देखोगे। हमारा लक्ष्य अगले साल के लिए विजेता खिलाड़ियों का दल तैयार करना है। इसे संभव बनाने के लिए हम काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सिंधु ने रविवार को महिला एकल वर्ग के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा से मिली हार के बावजूद भारत को पदक का सुख दिया। उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया।

इसके अलावा, सेमीफाइन तक का सफर तय करने वाली सायना को ओकुहारा ने ही मात देकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा था। सायना ने कांस्य पदक जीता।

बीएआई के प्रमुख सरमा ने कहा, विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों की ओर से दिया गया प्रदर्शन भारतीय बैडमिंटन की स्थिति और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे सामथ्र्य के बारे में काफी कुछ दर्शाता है। मैं आश्वस्त हूं कि आपको आगे भी इस प्रकार के बड़े स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में ऐसा प्रदर्शन देखने के लिए मिलेगा।

सिंधु के रजत पदक जीतने के साथ ही बीएआई प्रमुख बिस्वा ने उनके लिए 10 लाख रुपये और सायना के लिए पांच लाख रुपये की ईनामी राशि की घोषणा की।

इस टूर्नामेंट में हालांकि, पुरुष एकल वर्ग में भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।

बिस्वा ने कहा, हमें अपनी भावनाओं को संभालना होगा। हमारे सभी खिलाड़ी उच्च स्तर पर खेल और जीत रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों का विकास शानदार रूप से हो रहा है। मैं आश्वस्त हूं कि आप जूनियर स्तर पर भी अच्छे नामों को उभरता देखेंगे।

विश्व चैम्पियनशिप में युगल वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हालांकि, बिस्वा को आगामी भविष्य में युगल वर्ग में खेलने वाले खिलाड़ियों से भी सकारात्मक परिणामों की उम्मीद है।

पिछली बार 2010 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद से युगल वर्ग के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में निराशाजनक रहा है।

बिस्वा ने कहा, ज्वाला और पोनप्पा के बाद से हमने ऐसे किसी युगल वर्ग के खिलाड़ियों का दल तैयार नहीं किया है। हालांकि पिछले कुछ माह से हम युगल वर्ग के मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, हमारे युगल वर्ग के कोच खिलाड़ियों को इन वर्गों में प्रशिक्षित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमने हर खिलाड़ी के खेल को बेहतर होते देखा है। यह समय की बात है। वे भी जीतना शुरू करेंगे। हालांकि, तब तक के लिए इन खिलाड़ियों को समय देना होगा। हम आश्वस्त हैं कि आगामी भविष्य में आप युगल वर्ग के खिलाड़ियों को भी पदक जीतते हुए देखोगे।

इसके साथ ही बिस्वा ने पुलेला गोपीचंद के खिलाफ युगल वर्ग के खिलाड़ियों के साथ किए दुर्व्यवहार की अफवाहों को भी खारिज किया। बिस्वा ने कहा, मुझे लगता है कि भारतीय बैडमिंटन के लिए यह दिन ऐतिहासिक है। इसलिए, हम इस विवाद में उलझकर जश्न मनाने के इस समय को बर्बाद न करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493