मप्र में गणेशोत्सव के दौरान मिली गणेश की दुर्लभ प्रतिमा

भोपाल, 31 अगस्त (आईएएनएस)। देश के अन्य हिस्सों के साथ मध्यप्रदेश में भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस दौरान राज्य के रायसेन जिले में गणेश की दुर्लभ प्रतिमा मिली है। इसके साथ ही चार मंदिरों के अवशेष भी मिले हैं।

आधिकारिक तौर पर गुरुवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रतिमा रायसेन जिले के ग्राम ढ़ावला (ग्राम पंचायत हर्रई) में मलबा-सफाई के दौरान गणेश प्रतिमा मिली है। गणेश के साथ ही भगवान शिव, विष्णु, देवी, भैरव प्रतिमा के अलावा पहाड़ी पर चार मंदिरों के अवशेष भी मिले हैं, इनमें मंदिरों के केवल नीचे के भाग सुरक्षित हैं।

पुरातत्व आयुक्त अनुपम राजन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सफाई के दौरान मिली प्राचीन प्रतिमा 11वीं शती ईस्वी से 13वीं शती ईस्वीं के मध्य की हैं। गांव की लगभग 50 फीट ऊंची पहाड़ी पर भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। इसके गर्भ-गृह में शिवलिंग एवं जलाधारी भी नजर आई है।

पुरातत्व आयुक्त राजन ने जिन मंदिरों के अवशेष मिले हैं, उन्हें मूल स्वरूप में लाने के लिए अनुरक्षण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493