बॉलीवुड में आया दोहरी भूमिकाओं का दौर

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। ऐसा लग रहा है, जैसे बॉलीवुड में दोहरी भूमिकाओं या जुड़वा भाइयों के किरदार में नजर आने का चलन बढ़ता जा रहा है। यह हमें फिल्म ‘मुबारकां’, ‘ए जेंटलमैन’ में देखने को मिल चुका है और जल्द ही अब वरुण धवन फिल्म ‘जुड़वा-2’ में दोहरे किरदार के रूप में नजर आएंगे।

फिल्म ‘मुबारकां’ 28 जुलाई को रिलीज हुई थी, जिसमें अर्जुन कपूर दोहरे किरदार करण और चरण में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा भले ही दोहरी भूमिका में नहीं थे, लेकिन वह दो अलग-अलग अवतार गौरव और ऋषि के रूप में अवतार में नजर आए, जिनकी शख्सियत अलग-अलग थी। गौरव जहां सुंदर व सुशील था, वहीं ऋषि जोखिम उठाने वाला था।

अब अभिनेता वरुण धवन फिल्म ‘जुड़वा-2’ में दोहरी भूमिका में प्रेम और राजा के करिदार में नजर आने जा रहे हैं।

तो तैयार हो जाइए, डबल रोल का एक और धमाल देखने के लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493