लखनऊ , 1 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अजहा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक बधाई संदेश जारी कर कहा है कि ईद-उल-अजहा का त्योहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है।
उन्होंने इस त्योहार को शांति व आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।
dharmpath.com dharmpath