लिवाडेइया (ग्रीस), 2 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के रोहन कपूर और कुहू गर्ग ने यहां खेली जा रही हेलास ओपन इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट के मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।
इस भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में स्वीडन के कार्ल हैरबास्का और टिल्डा स्जू की जोड़ी को भारतीय जोड़ी ने स्वीडन की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-11, 21-14 से मात दी।
रविवार को होने वाले फाइनल में यह जोड़ी करिश्मा वाडकर और उत्कर्ष अरोड़ा की जोड़ी से भिड़ेगी।
dharmpath.com dharmpath