न्यूयॉर्क, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा ने हाथ की चोट के बावजूद अपनी हिम्मत बनाए रखते हुए अमेरिका ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में चीन की शुआई झांग को मात दी।
हाथ की चोट से जूझते हुए प्लिस्कोवा ने 26वीं विश्व वरीयता प्राप्त झांग को 3-6, 7-5, 6-4 से मात देकर अंतिम-16 में कदम रखा, जहां उनका सामना जेनिफर ब्रेडे से होगा।
दूसरे सेट के बाद प्लिस्कोवा को प्राथमिक सहायता दी गई थी। उन्होंने कहा, “इससे मुझे थोड़ी मदद मिली। आशा है कि अब दर्द नहीं होगा। मैच के दौरान मुझे थोड़ी परेशानी हुई थी।”
महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में खेले गए एक अन्य मुकाबले में इस साल फ्रेंच ओपन जीतने वाली खिलाड़ी येलेना ओस्टापेंको को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें रूस की डारिया कसातकीना ने सीधे गेमों में 6-3, 6-2 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath