मोंटेवीडियो, 5 सितंबर (आईएएनएस)। उरुग्वे के स्ट्राइकर लुइस सुआरेज विश्व कप क्वालीफायर में पराग्वे के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए फिट हैं। वह चोट से उबर गए हैं।
उरुग्वे टीम के मुख्य कोच ऑस्कर तबरेज ने इसकी जानकारी दी।
पराग्वे और उरुग्वे के बीच विश्व कप क्वालीफायर का मैच मंगलवार को खेला जाएगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बार्सिलोना के लिए 16 अगस्त को खेले गए मैच में सुआरेज के दाहिने घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद से उन्होंने अब तक कोई भी मैच नहीं खेला।
कोच तबरेज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “वह भले ही अपनी चोट से पूरी तरह ठीक न हुए हों, लेकिन वह पहले से कहीं अधिक बेहतर हैं।”
वर्तमान में दक्षिण अमेरिकी टीम की सूची में उरुग्वे तीसरे स्थान पर हैं।
तबरेज का कहना है कि पराग्वे एक अच्छी टीम है और इस कारण उनकी टीम के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। उसने हाल ही में चिली जैसी टीम को 3-0 से मात दी थी।
dharmpath.com dharmpath