आस्ट्रेलियाई टीम की बस पर फेंका पत्थर, सुरक्षा कड़ी

ढाका, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ सोमवार को पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद जब आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बस से होटल के लिए लौट रहे थे, तो उनकी बस पर पत्थर फेंका गया।

इसके कारण उनकी बस की खिड़की का शीशा टूट गया। हालांकि, इसमें किसी भी खिलाड़ी को चोट नहीं लगी है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने इसकी जानकारी दी।

सीए का कहना है कि इस घटना की जांच की जा रही है और इस कारण जाहूर अहमद चौधरी स्टेडियम से होटल तक टीम के खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के प्रबंधक सीन कारोल ने कहा, “स्टेडियम से होटल जाने के दौरान टीम की बस पर किसी ने पत्थर फेंका और इस कारण बस की खिड़की का शीशा टूट गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।”

कारोल ने कहा, “टीम का सुरक्षा बल स्थानीय अधिकारियों के साथ इस घटना के संदर्भ चर्चा कर रहा है और इस घटना की जांच की जा रही है। बांग्लादेश के अधिकारियों ने इस घटना को गंभीर रूप से लिया है। इस कारण स्टेडियम से होटल तक के रास्ते की सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है।”

इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा कि इस घटना को काफी गंभीर माना जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस मामले में जांच के लिए एक समिति का निर्माण किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493