कंगना रनौत ने सौंदर्या शर्मा की प्रशंसा की

मुंबई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत ने आगामी फिल्म ‘रांची डायरीज’ से शुरुआत कर रहीं अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अनुपम खेर के पहले प्रोडक्शन में आकर्षक तरीके से अपनी भूमिका निभाई है।

कंगना ने सोमवार को फिल्म का पहला गीत ‘फैशन क्वीन’ जारी किया।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘फैशन क्वीन’ एक शानदार गीत है। सौंदर्या इसमें बेहद स्वाभाविक तरीके से एक स्थानीय फैशन क्वीन की तरह आकर्षक नजर आ रही हैं।

फिल्म ‘गुड़िया’ नामक किरदार पर आधारित एक छोटे शहर की पृष्ठभूमि में रची गई कहानी है, जिसकी भूमिका नवोदित अभिनेत्री सौंदर्या ने निभाई है।

सौंदर्या ने कहा, “कंगना मेरे और मेरे किरदार गुड़िया जैसे कई अन्य लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। फिल्म में गुड़िया को स्थानीय शकीरा कहा जाता है।”

‘रांची डायरीज’ 5 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें जिमी शेरगिल, हैरी बाला और प्रदीप सिंह जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493