विश्व कप क्वालीफायर में जर्मनी ने नॉर्वे को 6-0 से हराया

स्टटगार्ट, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी ने विश्व कप क्वालीफायर में सोमवार रात को खेले गए मैच में नॉर्वे को 6-0 से करारी शिकस्त दी।

स्टटगार्ट, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी ने विश्व कप क्वालीफायर में सोमवार रात को खेले गए मैच में नॉर्वे को 6-0 से करारी शिकस्त दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ग्रुप-सी में जर्मनी ने अपनी स्थिति 24 अंकों के साथ मजबूत कर ली है।

मर्सिडीज बेंज एरीना में खेले गए इस मैच में जर्मनी ने नॉर्वे को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया।

पहले हाफ में जर्मनी ने चार शानदार गोल किए और 4-0 से बढ़त बनाई। टीम के लिए यह गोल मेसुट ओजिल (10वें मिनट), जुलियान ड्रेक्सलर (17वें मिनट), वेर्नर (21वें मिनट और 40वें मिनट) ने किए।

दूसरे हाफ में भी जर्मनी ने नॉर्वे के खिलाफ अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखा।

लियोन गोरेट्ज्का ने 50वें और मारियो गोमेज ने 79वें मिनट में छठा गोल कर जर्मनी को नॉर्वे के खिलाफ 6-0 से जीत दिलाई।

जर्मनी ने अब तक विश्व कप क्वालीफायर में खेले गए कुल आठ मैचों में जीत हासिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493