मैं पुरुषों को तवज्जो देती हूं : टैरिन मैनिंग

लॉस एंजेलिस, 7 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी शो ‘ऑरेंज इज द न्यू ब्लैक’ की अभिनेत्री टैरिन मैनिंग का कहना है कि उन्होंने महिलाओं के साथ संबंध बनाए हैं, लेकिन वह समलैंगिक नहीं हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ ने मैनिंग के हवाले से बताया, “मैं समलैंगिक नहीं हूं, इसका मतलब मुझे पुरुष पसंद हैं। मुझे समलैंगिक लोग पसंद हैं। मैंने प्रयोग किया है और यह अच्छा है..हालांकि, मैं बस पुरुषों को ज्यादा तवज्जो देती हूं।”

मैनिंग ने अपनी मां के साथ खराब रिश्तों के बारे में भी बात की और कहा कि बाहरी लोगों ने उन्हें अलग-थलग कर दिया।

उन्होंने कहा, “मैंने अपनी मां को खो दिया, लेकिन मौत की वजह से नहीं..दुखद हिस्सा यह है कि मेरी मां अभी भी जीवित हैं, लेकिन हम अलग हैं। एक खूबसूरत रिश्ते को बिखरते देखना वास्तव में दुखद है।”

मैनिंग अपने शो ‘ऑरेंज इज द न्यू ब्लैक’ के लिए जानी जाती हैं, जो भारत में कलर्स इन्फिनिटी पर प्रसारित हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493