पटना, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह मौसम साफ है और सुबह से ही धूप निकली हुई है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, “अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।”
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 26.9 डिग्री तथा भागलपुर का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
वहीं एक दिन पहले, बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, पूर्णिया का 35.2 डिग्री और भागलपुर का 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 3.10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath