उप्र : शाहजहांपुर में 37 भू माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शाहजहांपुर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले 37 भू माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह जानकारी उप जिलाधिकारी ने गुरुवार को दी।

शाहजहांपुर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले 37 भू माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह जानकारी उप जिलाधिकारी ने गुरुवार को दी।

उप जिलाधिकारी पुवायां अजय तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर गठित भू माफिया-रोधी टीम के चिन्हीकरण के बाद सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले 37 भू माफियाओं के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि भू माफिया संगठित होकर सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा जमाकर निर्माण भी कर चुके हैं। अवैध निर्माण ध्वस्त करने के लिए अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एसडीएम ने बताया कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस संबंधित न्यायालय से इजाजत लेने की कोशिश कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493