मप्र में उमस बढ़ी, बौछारें पड़ने की संभावना

भोपाल, 8 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार को उमस बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य में शुक्रवार की सुबह गर्मी और उमस परेशान करने वाली रही। आसमान पर मौजूद हल्के बादलों के चलते बीच-बीच में धूप की चुभन थोड़ी कम रही। राज्य में बीते चार दिनों में कहीं-कहीं बादल तो छाए, मगर बरसे बहुत कम। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में चंबल, रीवा, शहडोल, जबलपुर और होशंगाबाद संभागों के अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना आदि जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में गर्मी व उमस का असर बरकरार है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21़.5 डिग्री, ग्वालियर का 23.9 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री, इंदौर का 31 डिग्री, ग्वालियर का 35.7 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493