मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाएं : चौहान

भोपाल, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि ‘मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाने का निश्चय किया है। सेवा दिवस पर हमारी क्षमता कसौटी पर होगी। कोई ऐसा नवाचार करें कि 17 सितंबर यादगार बन जाए।’

उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि प्रदश के शहरों में नागरिक सुविधाओं पर अगले तीन वर्षो में 378 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। आने वाले समय में इन शहरों के लिए यह विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा, “अपने नगर को विकास के चरम पर तभी पहुंचा सकेंगे, स्मार्ट तभी बना पाने में सफल होंगे, जब हमारा शहर के प्रति अपनत्व का भाव होगा। अपनत्व होगा, तो हम अपने शहर की विशेषता पर गर्व कर सकेंगे। आने वाले दिनों में शहरों में पर्यावरण संरक्षण को मूत्र्त रूप देना होगा, तभी हम आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित भविष्य छोड़ सकेंगे।”

प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा, “मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया है। सेवा दिवस पर हमारी क्षमता कसौटी पर होगी। कोई ऐसा नवाचार करें कि 17 सितंबर यादगार बन जाए।”

चौहान ने कहा कि स्वच्छता अभियान को जीवन में संस्कार के रूप में अंगीकार करें। शहर स्मार्ट होगा तो पानी, बिजली, आवास, स्वच्छता के साथ ही हर व्यक्ति को रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493