भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन पंचायत भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह रहे। उन्होंने कहा, “किसान दुनिया का अन्नदाता है, लेकिन आज 70 प्रतिशत किसान खेती छोड़ना चाहते हैं। किसानों का किस्तों में कत्ल हुआ है। अब आपको नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है।”
उन्होंने कहा, “मेरी सरकार किसानों, गरीबो, दलितों, माताओं, बहनों व बच्चों की सरकार है।”
मंत्री ने कहा, “मैं भी किसान का बेटा हूं, आपका दर्द समझ सकता हूं। मैं करोड़ों किसानों को प्रणाम करता हूं। मैंने भी इन हाथों से हल ओर डंडा दोनों चलाए हैं। 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करना है।”
उन्होंने कहा, “सतपाल का अर्थ है सत्य वचन। मैं आपकी मागों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखूंगा। आप अपने सुझाव दें। उन तक सुझाव पहुचेंगे और उन पर अमल भी किया जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath