गौरी लंकेश का परिवार मुख्यमंत्री से मिला

बेंगलुरू, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। दिवंगत पत्रकार-सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश के परिवार ने उनकी मौत की जांच के बारे में जानकारी के लिए यहां शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से उनके आवास पर मुलाकात की।

सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, “गौरी लंकेश की मां इंद्राणी लंकेश ने आज मुझसे मुलाकात की। मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार जल्द ही गौरी लंकेश के कातिल का पता लगाकर उन्हें इंसाफ दिलाएगी।”

बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि मैंने इंद्राणी लंकेश को आश्वस्त किया है कि सरकार कातिल को जल्द खोज निकालेगी।

55 वर्षीय लंकेश की मंगलवार को उनके आवास पर तीन अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तीनों आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493