जम्मू एवं कश्मीर में सैन्य कार्रवाई में 2 आतंकवादी ढेर (लीड-1)

श्रीनगर, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया जबकि एक को जिदा पकड़ लिया गया।

यह अभियान शनिवार रात को शोपियां जिले के बारबुग गांव में हुआ। ये आतंकवादी एक घर में छिपे हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक, सेना के अधिकारियों ने पकड़े गए आतंकवादी की पहचान आदिल हुसैन डार (17) के रूप में की है, जो शोपियां के चतरपुरा गांव का है।

यह अभियान शनिवार को शाम लगभग 5.30 बजे शुरू हुआ।

सेना के उत्तर कमान ने ट्वीट कर कहा, “शोपियां में दो आतंकवादी ढेर हो गए जबकि एक ने आत्मसमर्पण कर दिया। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।”

बारबुग में मारे गए आतंकवादी की पहचान तारिक बट के रूप में हुई है। वह आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493