जानकारी के मुताबिक 2010 के पंचायत चुनाव में जालौन कोतवाली के सुढार सालाबाद गांव निवासी शैलेन्द्र भदौरिया की हत्या हो गई थी। इस मामले में 14 सितंबर को अदालत में फैसला आना है।
बताते हैं कि शनिवार देर रात को शैलेन्द्र पक्ष की पैरवी करने वाले श्यामसुंदर उपाध्याय के घर पर ही पंचायत लगी थी। यहां दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हो गई और विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग की गई। गोली लगने से घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाय गया, जहां रविवार तड़के धर्मेद्र तोमर उर्फ दीपू और श्याम सुन्दर उपाध्याय की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath