बिहार में सुबह बदली छाई

पटना, 11 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं, हालांकि उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री, गया का 35.4 डिग्री और पूर्णिया का 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्णिया में 14.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493