गुरुग्राम जैसी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस नीति बनाए केंद्र सरकार : मायावती

मायावती ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, “गुरुग्राम जैसी घटनाएं केवल एक राज्य का मसला नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की समस्या बनती जा रही है। इसलिए केंद्र सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर ठोस नीति बनाकर इस प्रकार की समस्याओं का समाधान करे ताकि देश में कहीं भी इस प्रकार की जघन्य घटनाएं न हों।”

गौरतलब है कि हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के शौचालय में आठ सितंबर को सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न ठाकुर का शव मिला था। उसका गला रेता गया था और उसके शव के पास एक चाकू पाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493