उप्र : सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई-बहन की मौत

हरूनगला निवासी हर्षित पाठक क्षेत्रिय कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। उसकी बहन प्रिया डब्ल्यूएचओ की ट्रेनिंग कर रही थी। बुधवार सुबह प्रिया स्कूटी से भाई हर्षित को कॉलेज छोड़ने जा रही थी। रास्ते में इज्जतनगर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिया घायल हो गई। पुलिस ने प्रिया को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493