पुलिस के मुताबिक, बुधवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि जैथरा थाना क्षेत्र के परौली गांव में अवैध हथियारों की फैक्ट्री चलाई जा रही है।
सूचना पर पुलिस ने परौली गांव के एक मकान में छापा मारा और अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार अधबने और 12 बने तमंचों के साथ भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने मौके से दो आरोपी अरविंद और मनोज को गिरफ्तार किया है।
dharmpath.com dharmpath