दिल्ली में एपीएमसी सुरक्षा अधिकारी मृत अवस्था में मिला

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) का सुरक्षा अधिकारी बुधवार तड़के मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मृतक सुमेर सिंह उत्तर-पश्चिम दिल्ली में आजादपुर एपीएमसी में सुरक्षा अधिकारी थे। उनका शव बुधवार 5.30 बजे एपीएमसी भवन के पास पाया गया।

अधिकारी ने कहा कि शव को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि मृतक के शरीर पर कई जख्म पाए गए हैं।

इस मामले में एक अन्य पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि उनकी मौत बुलेट लगने के कारण हुई है।

पुलिस उपायुक्त मिलिंद महादेव दंबबेरे ने हालांकि, यह पुष्टि नहीं की है कि सिंह की मौत गोली लगने की वजह से हुई है। उन्होंने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493