आर के स्टूडियो में लगी भीषण आग

मुंबई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। चेंबूर के मशहूर आर के स्टूडियो में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आपदा नियंत्रण के अधिकारियों ने दी।

आग लगने की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां और एंबुलेंस पहुंची और शूटिग के लिए मशहूर जगहों में से एक को नष्ट होने से बचाने की कवायद में जुट गई।

इस हादसे में फिलहाल किसी के भी हाताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने का कारण स्टूडियो के 800 वर्ग फीट भू तल पर फैली वाइरिंग को बताया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493