रजनीकांत मिश्रा एसएसबी प्रमुख नियुक्त

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। रजनीकांत मिश्रा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के नए प्रमुख होंगे। सोमवार को इस बात की घोषणा की गई।

यह फैसला कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा लिया गया है।

मिश्रा उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह अर्चना रामासुंदरम की जगह इस पद पर तैनात होंगे, जो 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहीं हैं।

मिश्रा बिहार के रहने वाले हैं। वह 2012 से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में विशेष महानिदेशक के रूप में सेवा दे रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493