20 हजार रुपये के दावों का निपटारा 30 मिनट में करेगी इफको-टोकियो

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस ने मोटर ओडी दावों के लिए एक नई त्वरित क्लेम सेटलमेंट (क्यूसीएस) योजना की शुरुआत की है। इसके तहत कंपनी निजी कार वाले ग्राहकों के 20 हजार रुपये तक के दावे को 30 मिनट के अंदर निपटाएगी और यह राशि सीधे ग्राहकों के बैंक खातों में दे दी जाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस योजना के तहत ग्राहक को कंपनी के कॉल सेंटर के माध्यम से क्यूसीएस टीम को अपना दावा रजिस्टर कराना होगा, जो ग्राहकों को आगे की प्रक्रिया के बारे में बताएगा। ग्राहक इस एप के जरिए क्षतिग्रस्त कार के दस्तावेज, फोटो और वीडियो को अपलोड करेंगे।

दावा स्वीकृत होने के बाद, दावा राशि 30 मिनट के भीतर ग्राहक के बैंक खाते में डिजिटल रूप से हस्तांतरित कर दी जाएगी। जिसके बाद ग्राहक अपनी पसंद और अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी वर्कशॉप से अपने वाहन की मरम्मत करा सकते हैं।

इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वारेंद्र सिन्हा ने कहा, “दावे को निपटाना हमेशा हमारा फोकस क्षेत्र रहा है और हमारा मानना है कि मोटर बीमा में पारम्परिक दावा निपटाने की प्रक्रिया अब अतीत की बात हो गई है और सर्वोत्तम सेवा मानकों को बनाए रखने के लिए हमने इस त्वरित दावा निपटान योजना को लॉन्च किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493