मप्र में बारिश ने दिलाई गर्मी, उमस से राहत

भोपाल, 21 सितंबर (ंआईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार को हो रही बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

भोपाल, 21 सितंबर (ंआईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार को हो रही बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राजधानी में बुधवार की शाम को हुई बारिश के बाद देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार की सुबह भी जारी रहा। यह हाल राज्य के कई अन्य हिस्सों का भी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवाओं का चक्रवात और आगे चलकर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य में बारिश हो रही है।

राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों में हुई बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया है और गर्मी और उमस से राहत है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं जबलपुर व होशंगाबाद संभाग के अलावा रायसेन, सीहोर, खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, सागर, दमोह एवं देवास जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य में बारिश ने गुरुवार को मौसम सुहावना बना दिया है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23़.2 डिग्री, इंदौर का 22.6 डिग्री, ग्वालियर का 22 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री, इंदौर का 33.5 डिग्री, ग्वालियर का 37.5 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493