टोक्यो, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को गुरुवार को मिली हार के साथ ही जापान ओपन के महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।
सायना से पहले पी.वी. सिंधु को हार का सामना कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।
महिला एकल वर्ग में गुरुवार को खेले गए मैच में स्पेन की स्टार खिलाड़ी और रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता कैरोलीना मारिन ने सायना को सीधे गेमों में 21-16, 21-13 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इससे पहले, सिंधु को जापान की खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा ने 21-18, 21-8 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।
dharmpath.com dharmpath