उप्र : दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जिले के पूराकलां थाना क्षेत्र में घटी इस घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूराकलां थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक ने अपने गांव की एक दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़ित के माता-पिता खेत पर फसल काटने गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर युवक किशोरी के घर में घुस गया। 12 वर्षीय पीड़िता के चिल्लाने पर जैसे ही उसकी बहन उसके पास पहुंची, युवक घर से भाग निकला।

पीड़ित किशोरी के परिजनों ने थाने में जाकर युवक के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भिजवाया।

पूराकलां थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया, “आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता बोल नहीं पाती, साथ ही मानसिक रूप से कमजोर भी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493