बिहार में 2 युवकों की गोली मारकर हत्या

सासाराम, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र में दो युवकों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद शवों को एक निर्जन स्थान पर फेंक दिया गया।

सासाराम, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र में दो युवकों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद शवों को एक निर्जन स्थान पर फेंक दिया गया।

पुलिस ने शुक्रवार को दोनों शवों को बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने तुर्ती और कलेमपुर गांव के बीच सड़क के किनारे एक निर्जन स्थान से दो युवकों का शव बरामद किया गया है। दोनों युवकों की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों की उम्र करीब 22 और 25 के बीच है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों से भी संपर्क किया गया है। अधिकारी ने इन दोनों युवकों की हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493