लखनऊ, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और दिन में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दशहरे के बाद ठंड की शुरुआत होगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी से अधिक दर्ज किया जाएगा, जिससे बारिश होने की पूरी संभावना है।
गुप्ता ने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम का यही रुख बना रहेगा। दशहरे के बाद से तापमान में कमी आने का दौर शुरू होगा। इससे सर्दी के आगमन की शुरुआत हो जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेलिस्यस के आसपास बना रहेगा।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 23.3 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath