उप्र: बारिश से कच्ची दीवार गिरी, बच्ची की मौत

शाहजहांपुर, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से जलालाबाद थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक कच्ची दीवार गिर गई, जिसमें दब कर एक 10 साल की बच्ची और तीन मवेशियों की मौत हो गई है। यह जानकारी शनिवार को तहसीलदार ने दी।

जलालाबाद तहसील के तहसीलदार इरफान खान ने बताया, “ग्राम शाहपुर निवासी सियाराम की बेटी दो दिन पहले अपनी तीन बेटियों के साथ मायके आई थी। लगातार हो रही बारिश के कारण घर की एक कच्ची दीवार गिर गई, जिसमें दबकर शीनू (10) की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी दो बहनें महारानी (10 माह) व दुर्गा (5) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दीवार के मलबे में दबकर दो बकरियों व एक बछिया की भी मौत हो गई है।”

उन्होंने बताया कि ‘गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चियों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मुआवजे के तौर पर पीड़ित परिवार को सरकारी खजाने से चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देने से संबंधित कार्रवाई की जा रही है।’

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493