आईआईटी कानपुर में रैगिंग मामले में 22 छात्र निलंबित

आईआईटी कानपुर में प्रथम वर्ष के छात्रों का वरिष्ठ छात्रों ने पिछले महीने 20 अगस्त को रैगिंग की थी। पीड़ित छात्रों ने डीन ऑफ स्टूडेंट्स अफेयर (डोसा) से इस मामले में शिकायत की थी।

छात्रों का कहना था कि पहले तो उन्हें कुछ टास्क दिए गए, उसके बाद उन्हें कपड़े उतारने पर मजबूर किया गया और उनका शारीरिक शोषण किया गया। शिकायत के बाद जांच के लिए दल गठित किया गया, जिसमें पांच फैकल्टी के सदस्य, डोसा और चार छात्र थे।

बताया जा रहा है कि इस मामले में 22 छात्रों को निलंबित किया गया। साथ ही हॉस्टल रूम खाली करके कैंपस छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले भी, आंध्र प्रदेश में रैगिंग मामले में 50 छात्रों को निलंबित किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493