छग : 25 किलो गांजे के साथ 4 गिरफ्तार (लीड-1)

दो मामलों में गंज थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को और सिविल लाईन थाना पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है।

रायपुर के गंज थाना प्रभारी मोहसिन खान ने कहा कि रविवार दोपहर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि तेलघानी नाका चौक पर दो युवक और नर्मदापारा अंडर ब्रिज के पास एक युवक गांजे के साथ ग्राहक का इंतजार कर रहा है। गंज थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दोनों स्थानों पर दबिश दी और हुलिए के आधार पर तीनों युवकों को पकड़कर थाने लेकर आई।

तेलघानी नाका चौक पर आरोपी रूद्रप्रताप साहू (22) निवासी सुब्रनपुर उड़ीसा और राधेश्याम कटवार (23) निवासी बाउत उड़ीसा के पास बैग में रखा 10 किलो गांजा जब्त किया गया। वहीं नर्मदापारा अंडर ब्रिज के पास से गिरफ्तार आरोपी विकास शर्मा (18) निवासी मोवा रायपुर के बैग से 10 किलो गांजा जब्त किया गया।

सिविल लाइन थाना इलाके के शंकरनगर चौपाटी के पास से आरोपी राजू उर्फ रेमण्ड सेन (23) निवासी गांधीनगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने पास प्लास्टिक झोले में पौने पांच किलो गांजा बेचने के लिए रखा था। गांजा जब्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493